JoonWeb Quick Checkout Brand Logo
Email
Address
Pay
Apply Coupon
Sunny Astrologer – Header
10,000+ Happy Clients
25+ Years Vedic Astrology
Worldwide Online Consultations
100% Confidential
Same-Day Appointments
Featured in Times of India
10,000+ Happy Clients
25+ Years Vedic Astrology
Worldwide Online Consultations
100% Confidential
Same-Day Appointments
Featured in Times of India
img
22 Sep
Sunny Astrologer
4777

वृश्चिक राशि करियर 2023: जानिए अपनी उन्नति के बारे में! 

वृश्चिक राशि करियर 2023 में क्या परिणाम मिलेंगे? क्या सफलता और भाग्योदय होगा? क्या विदेश यात्रा का योग बनेगा? जानिए साल 2023 आपके लिए क्या सौगात ले कर आया है।

वृश्चिक  राशि  2023

 

 

मंगल ग्रह को वृश्चिक  राशि  2023 का अधिपति  माना जाता है। अर्थात, जिन जातकों की जन्म कुंडली में मंगल प्रबल स्थान पर है, वे जोखिम लेने से घबराते नहीं है और साथ में उनका करियर भी श्रेष्ठ रहता है। वृश्चिक  राशि  करियर  2023 की ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह साल नौकरी और व्यापार के लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है, और व्यापार में सफलता मिलने की भी प्रबल संभावना है। 

 

 

जानिए मेष राशि लव लाइफ 2023! कैसे रहेंगे प्रेम सम्बन्ध! 

 

 

क्या 2023  वृश्चिक  राशि  वालों  के  

लिए  अच्छा  साल  है

 

 

वृश्चिक  राशि  2023  कैसा  रहेगा? वृश्चिक राशि 2023 में क्या होगा? 

 

 

गुरु अप्रैल के अंत में पंचम भाव को प्रभावित करेंगे, जिससे संतान और धन पक्ष मजबूत होगा। किन्तु 22 अप्रैल से 30 अक्टूबर तक गुरु के साथ राहु के योग से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। सारे ग्रहों की स्थिति को देखते हुए, इस वर्ष धन, संपत्ति, शिक्षा, और व्यापार में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। 

 

 

वृश्चिक  राशि  का  करियर

 

 

वृश्चिक राशि का भाग्योदय कब होगा 2023? या वृश्चिक राशि अच्छा समय कब आएगा? इन प्रश्नों की जानकारी के लिए वृश्चिक राशि करियर 2023 के मासिक राशिफल पर ध्यान देना पड़ेगा:

 

 

जानिए कुंभ राशि के 36 गुणों के बारे में , यहाँ क्लिक करें

 

 

जनवरी-फरवरी  2023 

 

 

बुध के धन भाव में गोचर होने के कारण शोध कार्यों में जुड़े छात्रों को नए अविष्कार की प्रेरणा मिलेगी। वहीं फरवरी में आप नौकरी बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं। राहु पर शनि की दृष्टि से आपको उन्नति मिलने में कठिनाई हो सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को अधिक परिश्रम भी करना पड़ सकता है। वहीं शेयर मार्केट में मुनाफा हो सकता है। 

 

 

मार्च-अप्रैल  2023 

 

 

राशि के स्वामी मंगल के अष्टम भाव में गोचर होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। अप्रैल में गुरु राहु के साथ मेष राशि में गोचर होंगे और शनि की दृष्टि गुरु पर पड़ेगी, जिसके कारण नौकरी में उन्नति होने की संभावना है। 

 

 

मई-जून  2023 

 

 

लग्न में सूर्य के प्रभाव से आप अच्छे टीम लीडर बन सकते हैं। वहीं शुक्र के प्रभाव से आपको लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। किन्तु नीच राशि के मंगल के भाग्य में गोचर होने से आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पर छठे भाव में गुरु और बुध की वजह से आप बड़े निवेश भी कर सकते हैं। 

 

 

जुलाई-अगस्त  2023 

 

 

मंगल और सूर्य के मेल से आपको तरक्की और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दशम भाग में सूर्य के विराजमान होने से आपको हर तरफ से ख्याति भी मिल सकती है। 

 

 

सितम्बर-अक्टूबर  2023 

 

 

लाभेश बुध दशम भाव में गोचर होकर शनि के साथ समसप्तक योग बना रहे हैं, जिससे छात्रों को सफलता मिलेगी और नौकरी और व्यापार में सरहाना मिलेगी। विदेश यात्रा होने की भी संभावना है। 

 

 

नवम्बर- दिसंबर  2023 

 

 

शनि की कृपा से लाभ, प्रसिद्धि, और तरक्की की संभावना है। सरकारी पद पर नियुक्ति भी मिल सकती है। 

 

 

वृश्चिकराशिकरियर 2023 में इस राशि के जातकों को सफलता तो मिलेगी लेकिन उसके लिए प्रयास करना पड़ेगा। अर्थात, उत्तम परिणाम के लिए आपको उचित दिशा में प्रयास करना पड़ेगा। इस साल के शुरुआत में शनि कुंभ में गोचर हो कर चौथे भाव को प्रभावित करेंगे, जिसके कारण कार्यस्थल में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

We Are Ready To Help You
Share Your Problem now
    W10=
Sunny Sharma Ji
Have a question? Chat with me directly 👋
Footer — Fixed