JoonWeb Quick Checkout Brand Logo
Email
Address
Pay
Apply Coupon
aries-love-life
24 Dec
Sunny Astrologer
8101

मेष राशि लव लाइफ 2023! जानिए कैसे रहेंगे प्रेम सम्बन्ध! 

क्या है मेष राशि लव लाइफ 2023? क्या रिश्तों में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा? क्या संबंधों में मधुरता बनी रहेगी? या फिर समस्याओं और मनमुटावों का सामना करना पड़ेगा?

मेष राशि लव लाइफ आज का

 

मेष राशि से कौन सी राशि प्यार करती है? मेष राशि का जीवनसाथी कौन है? ना जाने कितने ही ऐसे प्रश्न हमारे मस्तिष्क में कौंधते हैं। और इन जैसे अनगिनत प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए हम अधीर भी रहते हैं। इसलिए इस लेख के जरिये हम आपको मेष राशि लव लाइफ 2023 के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

 

जानिए, लव मैरिज प्रॉब्लम के उपायों के बारे में यहाँ क्लिक करें

 

मेष राशि वालों का प्यार कैसा होता है

 

साल 2023 में मेष राशि का प्यार क्या है? या फिर मेष राशि वालों का प्यार कैसा होता है? ग्रहों और नक्षत्रों की गणना के अनुसार ये साल इस राशि के जातकों के लिए खुशनुमा और रोमांस से भरपूर होगा। हालांकि, इस राशि के जातकों को संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। 

 

मेष राशि का सच्चा प्यार कब मिलेगा

 

मेष राशि वालों को प्यार कब मिलेगा? 2023 में मेष राशि के जातकों के प्यार में सफल होने की पूरी संभावना है।

 

मेष राशि का सच्चा प्यार कब मिलेगा? जनवरी महीने में राहु और केतु के प्रभाव की वजह से जातकों को सावधानी बरतनी चाहिए। शुक्र, मकर राशि में गोचर होंगे, इसलिए यदि आपका प्रेम संबंध आपके काम करने की जगह पर है, तो आपको सफलता मिल सकती है। यदि आप नए रिश्ते बनाना चाहते हैं तो 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच का समय उत्तम रहेगा। 

 

15 मार्च से 2 मई तक शुक्र प्रथम और द्वितीय भाव में गोचर रहेंगे, जिसकी वजह से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो ये समय बातचीत करने के लिए उत्तम है। यह समय सकारात्मकता से भरपूर है, इलिये आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, आपकी वाणी में मिठास होगी और आपको अपने जीवन साथी का भरपूर प्यार और साथ प्राप्त होगा। 

 

जानिए,  मकर राशि के प्रेम राशिफल के बारे में यहाँ क्लिक करें

 

मेष राशि वाले की शादी कब हो सकती है?

 

मेष राशि का प्यार क्या है? 3 मई से 7 जुलाई के बीच का समय प्रेम विवाह की बात करने के लिए सर्वोत्तम है। इस समय आपको सकारात्मक उत्तर और जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिल सकता है।  साथ में प्रेमी से उपहार मिलने की भी प्रबल संभावना है। 

 

8 जुलाई से 30 नवंबर का समय उतार चढ़ाव वाला है। रिश्तों में प्रेम तो होगा, किन्तु खटास आने की भी पूरी संभावना है। शुक्र, सिंह राशि से कर्क राशि और फिर पुनः सिंह राशि में गोचर होंगे, इसलिए 2 अक्टूबर तक रिश्तों में प्रेम और तकरार दोनों की संभावना है। किन्तु 2 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच में पार्टनर से मन मुटाव हो सकता है। इसलिए, एक दूसरे के विचारों का सम्मान कीजिये, समझदारी से काम लीजिये और अपने विचार अपने प्रेमी या जीवन साथी पर मत थोपिए। शुक्र के छठे भाव में गोचर होने के नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं, इसलिए विवाद से बचना ही श्रेयस्कर है। 

 

दिसंबर माह विवाह के इच्छुक लोगों के लिए सौगात ले कर आएगा। जीवन साथी की तलाश पूरी हो सकती है और शादी तय हो सकती है। 

 

मेष राशि लव लाइफ 2023  के बारे में  विस्तृत और व्यक्तिगत जानकारी के लिए अपनी जन्म पत्रिका के साथ किसी ज्योतिषाचार्य से संपर्क करना श्रेष्ठकर है।

We Are Ready To Help You
Share Your Problem now
    W10=
Sunny Sharma Ji
Have a question? Chat with me directly 👋
Footer — Fixed