JoonWeb Quick Checkout Brand Logo
Email
Address
Pay
Apply Coupon
Sunny Astrologer – Header
10,000+ Happy Clients
25+ Years Vedic Astrology
Worldwide Online Consultations
100% Confidential
Same-Day Appointments
Featured in Times of India
10,000+ Happy Clients
25+ Years Vedic Astrology
Worldwide Online Consultations
100% Confidential
Same-Day Appointments
Featured in Times of India
Sawan 2022
22 Sep
Sunny Astrologer
4598

सावन महीने में इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ 

सावन महीने में किन राशि वालों को लाभ मिलेगा? सावन कब शुरू और ख़त्म होगा? और कब पड़ेंगे सावन के सोमवार?

2022  सावन  महीना 

 

सावन अर्थात महादेव का महीना। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये भोलेनाथ का सबसे प्रिय मास है। सच्चे ह्रदय से की गयी पूजा अर्चना से भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करते हैं। इस साल सावन  महीने  में उषा नक्षत्र होगा और ये मकर चंद्र राशि में चालू होगा। इसके साथ ही श्रावण  मास  2022 प्रीति के शुभ योग के साथ आरम्भ होगा।  

 

सावन  माह  2022 

 

यदि आप ये जानने को उत्सुक हैं कि सावन  2022  कब  से  शुरूहै , या फिर  श्रावण  मास  कब  ख़त्म  होगा, तो इसका प्रारंभ 14 जुलाई 2022, दिन गुरुवार से होगा और अंत 12 अगस्त, दिन शुक्रवार को होगा। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ने का योग है। 

 

सावन  सोमवार  2022 

 

गुरु पूर्णिमा, अर्थात आषाढ़ महीने की पूर्णिमा के अगले दिन से ही सावन मास प्रारंभ होगा। इस महीने के हर एक सोमवार पर एक विशेष योग पड़ रहा है, जिसमें नियमित आराधना अत्यधिक फलदायी होती है। 

 

पहला  सोमवार  2022 18 जुलाई को रवि योग में है। ये योग मंत्र साधना के लिए लाभकारी है। महामृत्युंजय जप और शिव पुराण के पाठ से सभी कष्टों के मुक्ति मिलती है। इस दिन पंचमी तिथि भी पड़ रही है। 

 

दूसरा  सोमवार  सावन25 जुलाई को है और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, ध्रुव योग और अमृत योग पड़ेगा। इस दिन प्रदोष है। 

 

तीसरा  सोमवार  सावन  का 1 अगस्त को पड़ेगा और इस दिन वरद चतुर्थी पड़ेगी। इस दिन गणपति और शिव आराधना अत्यंत लाभकारी रहेगी। 

 

चौथा  सोमवार 8 अगस्त को है। ये सावन का आखरी सोमवार है और इस दिन सावन  मास  की  एकादशी है। 

 

सावन  की  राशि 

 

इस साल सावन मास का लाभ इन राशि वालों को विशेषकर प्राप्त होगा। 

 

मिथुन  राशि:

 

इस राशि के जातकों को सावन महीने  2022 में गहन लाभ होगा। उन्हें अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और साथ ही उन्हें आर्थिक उन्नति भी प्राप्त होगी। इसके अतरिक्त भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष कृपा से वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 

 

मीन  राशि 

 

आर्थिक स्थिति में लाभप्रद सिद्ध होगा ये महीना। कार्यों में सफलता मिलेगी और साथ में दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। इसके साथ भाग्योदय होने की प्रबल संभावना है। 

 

कर्क  राशि  सावन

 

भोलेनाथ की विशेष कृपा से मानसिक शांति प्राप्त होगी। इसके साथ साथ कम प्रयासों में अधिक सफलता मिलने की संभावना है और धन प्राप्ति में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने परिवार वालों के साथ सुखद समय बिताने का मौका प्राप्त होगा। 

 

तुला  राशि:

 

आर्थिक उन्नति के योग के साथ करियर में तरक्की होगी। कार्यस्थल में प्रशंसा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से सहयोग और प्यार मिलेगा। 

 

रुद्राभिषेक के बारे में जानिए भगवान शिव को खुश करने का सबसे अच्छा तरीका रुद्राभिषेक पूजा, ज़्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

कुम्भ  राशि

 

सफलता प्राप्ति आपके लिए आसान होगी। व्यापार में नए आयाम मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन की संभावना प्रबल है। लोग आपके काम को सराहेंगे। 

 

जानिए कुम्भ राशि के 36 गुणों के बारे में,  यहां क्लिक करें

 

सावन  महीने  में शिव जी धरती पर वास करते हैं, इसलिए इस मास में की गयी पूजा और आराधना से जल्द और उत्तम फल प्राप्त होते हैं। 

We Are Ready To Help You
Share Your Problem now
    W10=
Sunny Sharma Ji
Have a question? Chat with me directly 👋
Footer — Fixed